कानपुर: शोभायात्रा पर पथराव की खबर से मची भगदड़

कानपुर। रामनवमी शोभायात्रा में रविवार शाम पत्थर चलने की अफवाह से अफरातफरी मच गई। भगदड़ जैसी स्थिति बनने पर आनन फानन सद्भावना चौकी से मूलगंज और यतीमखाने तक की दुकानों के शटर गिर गए। पुलिस ने यात्रा में शामिल लोगों को इस झूठी बात कहकर शांत कराया। इसके बाद अधिकारियों ने पीएसी, क्यूआरटी, आरएएफ, दंगा नियंत्रण वाहन के साथ क्षेत्र में रूट मार्च किया। पुलिस ने इस तरह की सूचना या अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।  कानपुर के रावतपुर में रामनवमी के मौके पर रामलला मंदिर से निकली शोभायात्रा के दौरान ब्रह्मदेव चौराहे पर भारी हंगामा हो गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस पर जूता फेंक दिया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।Hero Image

बढ़ते विवाद के बीच कुछ युवकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने बलपूर्वक उन्हें छुड़ा लिया। दरअसल, शनिवार रात को साउंड सिस्टम को लेकर रावतपुर में विवाद हुआ था। पुलिस ने रात में ही साउंड सिस्टम जब्त कर दिया था। इस कार्रवाई के विरोध में कई रामलीला समितियों ने रविवार को शोभायात्रा न निकालने का ऐलान किया था। बावजूद इसके, दोपहर बाद रामलला मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कुछ समितियां और शामिल हो गईं।

दरअसल कानपुर का सबसे संवेदनशील इलाका चंदेश्वर हटा में रामनवमी की शोभायात्रा उस समय विवादों में आ गई जब हिंदू विश्व परिषद ने वेस्टर्न रोड पहुंची यात्रा पर पथराव का आरोप लगा दिया। वहीँ इसको लेकर पुलिस द्वारा इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी को पूरी तरीके से खारिज कर दिया गया है। लेकिन संगठन ने इसे  धार्मिक भावना का पर हमला बताया है और प्रशासन पर कई तरीके के सवाल भी उठाए हैं। पुलिस की माने तो पत्थरबाजी जैसी कोई भी घटना वहां नहीं हुई है। लेकिन इस मामले ने अब वहां पर तूल पकड़ लिया है। उधर VHP ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर इसका जवाब माँगेंगें। मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का यह दावा है कि जब शोभा यात्रा शुरू हुई उसी समय कुछ मकानों की छत से अचानक पथरबाज़ी शुरू हो गयी थी संगठन ने इसे पहले से रची गई साजिश बताया है। कानपुर: शोभायात्रा पर पथराव की खबर से मची भगदड़, बाजार बंद - Amrit Vichar

शोभायात्रा में शामिल लोडरों में 30 से 35 लाउडस्पीकर लगे थे। पुलिस अधिकारियों ने उनकी संख्या सीमित करने का निर्देश दिया, जिस पर समिति के पदाधिकारियों की पुलिस से कहासुनी हुई। बाद में समझाने पर संगठन के लोगों ने पुलिस की बात मानकर शोभायात्रा निकालने का फैसला किया। जैसे ही शोभायात्रा बिसातीखाना पहुंची, तभी छत से पथराव होने का शोर मच गया। शिवाला निवासी करन सोनी ने कंधे और एक अन्य के पैर में पत्थर लगने की बात बताई।

Ram Navami Procession: Tension Over Reducing Sound Box, Rumours Spread,  Uproar - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:रामनवमी शोभायात्रा में साउंड  बॉक्स कम करने पर तनातनी, उड़ी अफवाहें, हंगामा

पुलिस उन्हें प्राथमिक उपचार कराने की बात कहकर साथ ले गई।शोभायात्रा समाप्त होने के बाद बजरंगदल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा, आशीष गुप्ता, चेतन बाजपेई, शिवम सोनकर के साथ ही पार्षद जीतू बाजपेई समेत अन्य सद्भावना चौकी पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह से मिले और जानकारी दी। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि पथराव जैसी घटना नहीं हुई है। डीजे को लेकर मना किया गया, जिसकी वजह से लोग नाराज थे। लोगों ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए पथराव की अफवाह फैलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *