न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान पिस्टल दिखाने पर मची भगदड़

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायालय में एक मामले की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति के द्वारा अधिवक्ता के पिस्टल लगा देने व छीनकर न्यायाधीश की मेज पर रख देने की घटना से न्यायालय परिसर में भगदड़ मच गयी। सूचना मिलते ही क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। डीएम एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताते चले कि वैसे तो न्यायालय परिसर में कई जगह कैमरे लगे हुए है और मुख्य द्वारा मैटर डिडेक्टर भी लगा है, लेकिन उसके बावजूद न्यायालय परिसर में किस तरह से हथियार पहुंचा और वो भी अदालत के अंदर, इससे पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर की जा रही सुरक्षा पर सवालियां निशान लग गया है। लोग चर्चा कर रहे है कि अब तो जज साहब के सामने भी कोई सुरक्षित नहीं है। मामला न्यायालय से संबंधित है। इसलिए कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध इस घटना से संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *