स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स ने अपने साथी का मनाया जन्मदिन


फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्टेट बैंक आफ इंडिया पेंसनर्स एसोसिएशन फर्रुखाबाद इकाई ने अपने साथी विमल दुबे को उनके जन्मदिन पर माला पहनाकर व शाल ओढाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला मंत्री विजय अवस्थी ने बताया कि हमारी इकाई ने आज से यह पहल शुरू की है, आज के बाद से जिस भी साथी का जन्मदिन आयेगा उस को भी इसी तरह सम्मानित किया जायेगा। हम सब विमल दुबे के दीर्घायु होने की कामना करते है। इस अवसर पर उमेश गुप्ता, राजू टंडन, रत्नेश शुक्ला, कमल दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *