
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इँंटर कालेज फतेहगढ़ मे जनपद स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताया कि राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज के अनुसार लडक़ों एवं लड़कियों के लिए समान अवसर, संयुक्त परिवार की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण, मादक द्रव्यों के दुरुपयोग की रोकथाम आदि विषयों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये। जनपद के राजकीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर ने प्रथम स्थान पाया। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रहा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहार तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य इन्दू मिश्रा, शिक्षिका लक्ष्मी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम प्रभारी गुलशन जहां ने कार्यक्रम की व्यवस्था देखी। संचालन सरिता त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर शिक्षिका आदेश गंगवार, सर्वेश शाक्य, मोनी चौहान, अर्चना गुप्ता, ज्योति, दीपिता सिंह, शैलजा मौर्या आदि शिक्षिकायें मौजूद रहीं। लोकनृत्य में राजेपुर की छात्रा वैष्णवी, आराध्या राठौर, रागिनी, वीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा इकरा, काजल, सैजल, इबराना, पूजा, किरन रहीं। तृतीय स्थान पर राजकीय उ0मा0वि0 बिहार रहा। धन्यवाद प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने ज्ञापित किया।
