एडीएम व एसडीएम तथा सीओ ने पहुंचकर की वार्ता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांच दिनों से भारतीय किसान यूनियन टिकैत का ग्राम बाहिदपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था। प्रशासन और एनएचएआई के लोग सोते रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आबादी क्षेत्र में हम किसी भी हालत में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होने देंगे। चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह ने कहा कि हम यह पहला टोल प्लाजा देख रहे हैं जो आबादी क्षेत्र में बनाया जा रहा है और प्रशासन भी आंख मूंदकर बैठा हुआ है। हम यह टोल प्लाजा किसी भी सूरत में नहीं बनने देंगे। प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा की टोल प्लाजा नहीं बनाया जाएगा। यदि टोल प्लाजा प्रशासन की मदद से बनाया जाएगा तो अबकी बार राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरना प्रदर्शन में मौजूद होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। कानपुर मंडल के उपाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि हम यहां से दूर नहीं रहते हैं हमारे यहां से दूरी लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर है। अगर टोल प्लाजा यहां पर बना तो हमें आने में सिर्फ 2 घंटे लगेंगे और हम उसे टोल प्लाजा को उखाड़ फेकेंगे। कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि हम पिछले 5 दिनों से यहां पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन-प्रशासन ने कोई सुद नहीं ली। एनएचएआई के पास यहां पर टोल प्लाजा बनाने के कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं है। जबरदस्ती हम होने नहीं देंगे और टोल प्लाजा किसी भी सूरत में यहां पर बनने नहीं देंगे। जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि किसानों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम किसानों के साथ दिन-रात खड़े हैं। इसी कड़ी में जिला विधिक सलाहकार और प्रवक्ता अजय कटियार ने कहा यहां का प्रशासन राजनीतिक दबाव में आकर के टोल प्लाजा को 3 किलोमीटर आगे लेकर के आया है। जहां पर लगभग 60 दुकान और दो प्राइमरी स्कूल बने हुए हैं। उसके बावजूद भी यहां की आबादी को शून्य दरसाकर के जबरदस्ती टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा था। जिसके कारण भारतीय किसान यूनियन को धरना प्रदर्शन करना पड़ा। एडीएम, एसडीएम सदर ने भरे मंच से कहा कि हम यह टोल प्लाजा बिना किसानों की मर्जी से नहीं बनाएंगे। उच्च स्तरीय जांच करने के पश्चात ही टोल प्लाजा का निर्माण होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, पुजारी कटियार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, पवन मारवाड़ी, सुधीर कटियार, राजू सोमवंशी, अनीश सिंह, विजय कटियार, सुधीर कटियार आदि किसान मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी आबादी में नहीं बनेगा टोल प्लाजा
