फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल डॉक्टर अंजना दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये।
मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तीन चरणों में कार्यक्रम हुए। प्रथम चरण 2 अगस्त से 8 अगस्त तक दीवार सजावट रंगोली बनाना, द्वितीय चरण 9 अगस्त से 12 अगस्त तक रील बनाना व बाइक रैली तथा तृतीय चरण में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। प्रिंसिपल डॉक्टर अंजना दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमारा देश आजाद हुआ था। इससे पूर्व हम अंग्रेजों के गुलाम थे। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह हमारे शहीदों की देन है। जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें स्वतंत्रता दिलायी। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने किया झंडारोहण
