मेरापुर । थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर व हाल पता 3273 कच्चा बाजार छोटा शिवाला अंबाला कैंट अंबाला हरियाणा निवासिनी रामप्यारी उर्फ प्यारी पुत्री बेचेलाल ने न्यायालय के आदेश पर अपने सौतेले भाई मेघनाथ निवासी ग्राम रसीदपुर थाना मेरापुर व तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल शिवशक्ति अनिल तथा तत्कालीन क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी नाम पता अज्ञात के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार बेचेलाल की पुत्री रामप्यारी उर्फ प्यारी व पुत्र मेघनाथ दो संताने हैं। बेचेलाल की दो पत्नी थीं। पीड़िता अपने पिता की पहली विवाहित पत्नी लौंग श्री के गर्भ से पैदा हुई थी। पीड़िता के चाचा बच्चन लाल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी नन्हीं पीड़िता के पिता बेचेलाल की दूसरी पत्नी बन गई नन्ही देवी के गर्भ से मेघनाथ पैदा हुए। इस कारण पीड़िता रसीदपुर स्थित गाटा संख्या 178 रकवा 0.3080 हे0 तन्हा व खाता संख्या 44 रकवा 0.3160 भूमि में 1/3 भाग की हिस्सेदार है। पीड़िता अपना जीवन यापन करने के लिए अपने पुत्र के साथ अंबाला चली गई। इसी बीच मेघनाथ ने तत्कालीन लेखपाल शिव शक्ति अनिल व संबंधित ग्राम विकास अधिकारी नाम पता अज्ञात ने छल पूर्वक कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पीड़िता रामप्यारी को मृत घोषित कर मृतक प्यारी पत्नी बच्चन लाल दिखाकर उक्त पूरी भूमि को मेघनाथ ने अपने नाम बतौर वारिस विरासतन दर्ज करा लिया। जब रामप्यारी अंबाला से वापस अपने घर आई और आवश्यक कार्य हेतु इंतखाब निकलवाया तब रामप्यारी को जानकारी हुई की मेघनाथ ने छल पूर्वक कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी से मिलकर उपरोक्त पूरी भूमि अपने नाम दर्ज करा ली।
पीडिता ने घटना की शिकायत मेरापुर थाना पुलिस व पुलिस अधीक्षक से की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई तब जाकर रामप्यारी ने न्यायालय की शरण ली न्यायालय के आदेश पर मेरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच संकिसा चौकी इंचार्ज अच्छे लाल पाल के सुपुर्द कर दी।
बहन को मृत दिखाकर भूमि अपने नाम करवाने मे सौतेला भाई ,लेखपाल व सचिव फंसे
