समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।जिले की कोतवाली अयोध्या अंतर्गत दर्शन नगर चौकी प्रभारी की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।यह कामयाबी कोतवाली अयोध्या में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के मामले में दर्ज एक मुकदमे के अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किए जाने से जुड़ी हैं।सोमवार को गिरफ्तार किए गए इस अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह व क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेंद्र कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के अंतर्गत कोतवाली अयोध्या की दर्शन नगर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय के नेतृत्व में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरों की धरपकड़ व चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा था।इसी क्रम में सोमवार को दर्शन नगर चौकी प्रभारी श्री राय के नेतृत्व में गठित इस टीम ने यह कामयाबी हासिल की है।इस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मोटरसाइकिल चोरी की घटना से संबंधित पंजीकृत किए गए मु0अ0सं0 241/23 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित भाले सुल्तान पुरवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा निवासी अभियुक्त मेंहीलाल को फैजाबाद-अकबरपुर सिरसिण्डा तिराहे से गिरफ्तार कर चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद कर ली गई है तथा अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार व चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में दर्शन नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय,आरक्षी अभिषेश सिंह,कौशलेन्द्र सिंह व प्रदीप यादव शामिल रहे।
