
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को लिया हिरासत में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दूसरे की जगह पर निशान उठाने को लेकर विवाद होने पर लोगों ने दूसरे समुदाय पर पत्थराव व मारपीट कर दी। किसी तरह घरों में छिपकर अपनी जान बचायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला तकिया नशरत शाह में हरिराम बाल्मीकि, अनूप, अजय निशान उठा रहे थे। जिस स्थान पर निशान उठा रहे थे वह जगह अकरम अंसारी, गुड्डू अंसारी की पुस्तैनी जगह इमाम चौक के नाम से पड़ी है। उन लोगों ने अपनी जगह से निशान उठाने से मना किया।इस बात से गुस्साये लोगों ने मारपीट शुरु कर दी और ईंट पत्थर फेंकना शुरु कर दिया। निशान उठाने का विरोध करने वाले का पक्ष भागकर अपने-अपने घरों में घुस गये और दरवाजे को बंद कर अपने आपको बचाया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को लगी तो तुरन्त मौके पर पहुंची और एक पक्ष से अजय व दूसरे पक्ष से फहीम अंसारी, रहीश उर्फ गुड्डू को हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी। वहीं थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
