आवारा जानवर लोगों पर कर देते है हमला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर में आवारा जानवरों की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा सही ढंग से अभियान चलाया जाये तो आवारा जानवरों को पकडक़र गौशाला भेजा जा सकता है। शहर के मुख्य मार्गों पर घूम रहे आवारा जनवरों के हमले से चुटैल हो रहे है। कई गलियों व रोड पर जानवर पूरे अतिक्रमण की तरह बैठ जाते है और जाम लग जाता है। यही नजारा सेनापति स्थित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के घर के बाहर दिखायी दिया। सडक़ पर आवारा जानवरों का जमघट लगने से रोड जाम था। ऐसे में बच्चे व महिलायें भयभीत हो जाती है और जानवरों के हमले के शिकार हो जाते है। नगर पालिका की लापरवाही सामने दिखायी पड़ती है। रोड पर खुलेआम आवारा गौवंश घूमते रहते है। आवारा गौवंशों को अभियान चलाकर अगर पकड़ा जाये तो आवारा जानवरों से निजात मिल सकता है। नगर पालिका के ढुलमुल रवैये के कारण रोडों पर गौवंश खुलेआम घूम रहे है। यही नजारा कादरीगेट थाने में दिखायी पड़ा। जब कादरीगेट थाने में गाय घुस गयी तो उसे पुलिस कर्मी ने खदेडक़र भगाया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है कि सेनापति में आवारा जानवर घूम रहे है। कर्मचारियों को बोल दिया है जिन्हे शीघ्र पकड़वाया जायेगा।
शहर में आवारा गौवंशों का रोड पर कब्जा, थाने में भी घुसी गाय
