सीओ सिटी के समझाने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्टे्रट पहुंचकर धरना देकर कार्यवाही करने की मांग की। जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में दर्शाया गया कि रमेशचन्द्र पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम व पोस्ट याकूतगंज थाना कोतवाली फतेहगढ़ के द्वारा प्रार्थनात्र 27 मई को कोतवाली में दिया गया था। जिसमें 29 मई को धारा 115(2), 352, 251(2), 140(3) मुल्जिमान मलिक, सोरिस पुत्रगण असलम व खालिज पुत्र नामालूम व एक अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पजीकृत कराई थी। उन्हें संभावना है कि रमेश चन्द्र के पुत्र सुनील की मारपीट कर हत्या कर दी गई, शव गायब कर दिया गया। पुलिस मामले को संज्ञान में नहीं ले रही है और न ही सही से विवेचना हो रही है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। रमेश चन्द्र को न्याय दिलाने के लिए परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्टे्रट पहुंचकर धरना दिया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी व सुनील की बरामदगी की मांग की गई है। धरने के दौरान सीओ सिटी से हिन्दूवादी नेता व परिजनों से वार्ता हुई, कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
युवक की बरामदगी व आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर दिया धरना
