छात्रा गुनगुन बनी आईटीआई की एक दिन की प्रधानाचार्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सडक़ में मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक दिन के लिए कु0 गुनगुन शाक्य व्यवसाय कास्मेटोलाजी को प्रधानाचार्य बनाया गया तथा कु0 तमन्ना गुप्ता व्यवसाय कास्मेटोलाजी एवं नागेन्द्र सिंह व्यवसाय इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक को कार्यदेशक बनाया गया है। प्रधानाचार्य कु0 गुनगुन शाक्य ने कु0 तमन्ना गुप्ता व नागेन्द्र सिंह कार्यदेशक के सहयोग से कार्यशालाओं व संस्थान परिसर का निरीक्षण किया और सम्बन्धित कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया। छात्रा गुनगुन ने बताया कि प्रधानाचार्य पद लेते हुए बहुत अच्छा लगा। भविष्य में भी आगे चलकर रियल प्रधानाचार्य बनने का प्रयास करूंगी। विद्यालय में लोगों ने अपनी समस्यायें बतायी। उन समस्याओं को प्रधानाचार्य से मिलकर समाधान कराऊंगी। विद्यालय में सबसे ज्यादा लाइट की समस्या है। विद्यालय में पठन-पाठन बहुत अच्छा चल रहा है। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सभी लोग कार्य कर रहे है। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, सुनील कुमार, मो0 इखलाक सिद्दीकी, समस्म स्टाफ व समस्त प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षार्थियों के प्रेरणाश्रोत बने प्रधानाचार्य कु0 गुनगुन शाक्य एवं कु0 तमन्ना गुप्ता व नागेन्द्र सिंह प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *