गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के साथ छात्राओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल कुमार का स्वागत प्रमुख चेयरमैन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने माला पहनाकर किया। डायरेक्टर मैडम मोनिका अग्रवाल ने भी उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को बुके देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या नाहिद जाफरी ने अतिथियों का मंच पर स्वागत किया। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान की समस्त शाखाओं जैसे महाविद्यालय, सीबीएसई बोर्ड के जूनियर एवं सीनियर विंग, इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी की छात्राओं ने तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रमुख तथ्यों से अवगत कराया। प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने कहा की देश के विकास के लिए ज्ञानात्मक होना तथा तकनीकी का सदुपयोग करना अत्यंत आवश्यक है तभी राष्ट्र के गणतंत्र होने का अर्थ सार्थक होगा। संचालन अंशुल यादव एवं इशू सिंह ने किया।
क्रार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ हमारे संविधान के बारे में जानकारी देना था। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक उपस्थित रहे। प्राचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव/प्रधानाचार्य डॉ0 वेणु सिंह, नाहिद जाफरी, अनिल तिवारी, प्रभंजन कुमार, म्यूजिक टीचर्स ममता सिंह, नितिन शर्मा, लेफ्टिनेट शिल्की मिश्रा, मनीष गौड़, संतोष शर्मा, अभिषेक राजपूत, सौम्या पाण्डेय, श्रुति शर्मा, क्रीड़ा प्रभारी राजीव गंगवार, सुनील मिश्रा, अंशू कटियार, नैन्सी शाक्य, प्रियल गंगवार, अनुराधा यादव, वैष्णवी मिश्रा, शालिनी दुबे, पूजा कपूर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *