फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए शिक्षकों द्वारा छात्रों को तैयारी करायी गई है। रामानंद बालक इंटर कालेज के कृषि प्रवक्ता डा0 जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कृषि इंजीनियरिंग में आंकिक सवाल हाउस पावर एवं सिंचाई संबंधित आते है। जिसे हल करने पर मैरिट अच्छी आती है। कृषि से संबंधित परीक्षा में छात्र आंकिक प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। प्रमुखता से हर्ष पावर, सिंचाई की जल क्षमता, गियर एवं घिरनी में दांतों की संख्या व बेल्ट एवं पुली से संबंधित प्रश्न अनिवार्य रुप से आते है।

छात्र सभी प्रश्नों को एक बार गंभीरता पूर्वक पढ़े। 10 साल का अन्साल्ट पेपर अच्छी तरह से हल करें। प्रश्न से संबंधित चित्र को घर पर चित्रांकित करते हुए याद करें। अच्छी किताबों का अध्यन करने से गाइड की तुलना में परीक्षा की तैयारी अच्छी होती है। किसी भी प्रकार का संचय होने पर विषय अध्यापक से नि:संकोच प्रश्न को पूछे। जिससे सफलता मिले। आंसर याद न होने पर लिखकर रिवीजन करें। पशु चिकित्सा विज्ञान में सारणी टेबिल एवं पशुओं से संबंधित दवाइयां तथा बीमार पशुओं को गिराने का वर्णन तैयार करें। शास्त्र विज्ञान में प्रजाति वीज दर, जलवायु एवं राग को अच्छी तरह याद करें। जिससे नम्बर अच्छे मिले।
सुबह शाम पढऩे से अच्छा रिवीजन होता है: योगेश
फर्रुखाबद। कक्षा 12 के छात्र योगेश शाक्य ने बताया कि कृषि में केचुआ का पाचन व खरगोश की स्वतंत्र रक्त समूह, पशु चिकित्सा में पशुओं का अपरा, खुरपका रोग आदि को पढ़ा है। सुबह चार घंटे व शाम को ढाई घंटे रोजाना पढ़ता हूं, जिससे बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक आये।

