जहान सिंह लोधी बने सपा के जिला महासचिव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जय नारायन वर्मा रोड निवासी जहान सिंह लोधी को पार्टी का जिला महासचिव नामित किया है। जहान सिंह लोधी जिला कमेटी में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष है। फर्रुखाबाद के नेताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व से जिला महासचिव की शिकायत की गई। जिसके चलते जहान सिंह लोधी को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जहान सिंह लोधी को जिला महासचिव बनाया गया है। अब जिले में दो जिला महासचिव कार्य करेंगे, लेकिन इस संदर्भ में जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई लिखित में दो महासचिव कार्य करने की जानकारी आयी है तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। वहीं इलियास मंसूरी ने बताया कि मुझे पद से हटाया नहीं गया है। हम भी पार्टी में पहले की तरह ही कार्य करेंगे। जहान सिंह लोधी के जिला महासचिव बनने पर पार्टी के लोगों ने उनके निवास फतेहगढ़ पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *