विद्यार्थी समय प्रबंधन व सकारात्मक चिंतन से देें परीक्षा: सुनील कुमार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फिरोज गांधी इंटर कॉलेज के मनोविज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि विद्यार्थी समय प्रबंधन व सकारात्मक चिंतन से बोर्ड की परीक्षा दें। दबाव तनाव से मुक्त होकर परीक्षा दें और तैयार किये गये नोट्स को पढक़र जायें। शासनादेश के अनुसार राजकीय पुस्तकालय फतेहगढ़ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सत्र २०२५ की बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं समस्याओं को साथ-साथ परीक्षा के तनाव, बेहतर प्रदर्शन के दबाव के प्रभावी समाधान हेतु हेल्प डेस्क में नियुक्त प्रवक्ता मनोविज्ञान सुनील कुमार का कहना है कि जैसे-जैसे परीक्षा का समय निकट आ रहा है, उसी स्थिति में कुछ बोर्ड परीक्षार्थियों पर परीक्षा का दबाव तनाव आना स्वाभाविक है। दबाव का मापन करने वाले होल्म्स तथा राहे ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं पर ४३ प्रतिशत दबाव रहता है। जिसे समय प्रबंधन और सकारात्मक चिंतन से कम किया जा सकता है। समय प्रबंधन से आश्य यह है कि छात्र-छात्रायें अपने समय का सही प्रकार मैनिज व सदप्रयोग करना है। बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे छात्र-छात्राओं को अपना एक टाइम टेबल बनाकर अपनी दिनचर्या निश्चित करनी चाहिए। इस टाइम टेबल में सोने-जागने, विश्राम का समय निश्चित होना चाहिए। समय प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य आपकी अपनी जानकारियों का वास्तविक बोथ हो तथा कार्य की निश्चित समयावधि में समाप्त करना है। सकारात्मक चिंतन की शक्ति से परीक्षा का दबाव, तनाव काफी कम किया जा सकता है। सकारात्मक चिंतन के अन्तर्गत आशावादी होना है। आशावादी सोंच होने का अर्थ यह है कि कठिन विषय को भी लगातार अभ्यास करने से सीखा जा सकता है। कल्पनाओं की अपेक्षा, वास्तविकता पर ध्यान देना चाहिए। अपना मूल्यांकन स्वयं वास्तविकता के आधार पर करना चाहिए। किसी के कहने पर अपने आपको कमजोर नहीं आकना चाहिए। वर्तमान में मनोवैज्ञानिक भी मनाते है कि आईक्यू से ज्यादा छात्र-छात्राओं की लक्ष्य प्राप्त करने की इच्छा ही सफलता को निर्धारित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *