फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाकाल मंदिर में मां सरस्वती का पूजन व उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां शारदे के जन्मोत्सव पर पालकी में बिठाकर नूतन वस्त्र व पुष्प से सुसज्जित कर मंदिर में पूजन महंत साध्वी अर्चना दीक्षित ने किया। वैदिक मंत्रों के साथ रीति रिवाजों से पूजन किया गया। श्रृंगार के साथ विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। कन्याओं को भोज कराकर गुरु दक्षिणा दी गई। भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए भण्डारा छका। विजयानंद महाराज, आकाशस्वरुप महाराज, चंदन कटियार, रामनाथ पाल, बालकृष्ण वर्मा, रामबाबू चौरसिया, दाताराम सक्सेना, अवधेश बाजपेयी, सुमित, दीपक, उमेश, आशीष राजेश, रेनू कुशवाहा, सरोज आदि लोग मौजूद रहे।
महाकाल मंदिर में मनाया गया मां शारदे का जन्मोत्सव
