
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के क्रम में केआरआररस्तोगी इंटर कॉलेज में गठित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना स्थल पर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उसके पश्चात मध्यान्ह अवकाश के बाद सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की एक जागरूकता रैली आयोजित की गई। यह रैली विद्यालय से आरंभ होकर विभिन्न गली चौराहों से घूमते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। विद्यार्थियों द्वारा जो हेलमेट पहने हुए थे उन दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया और जो हेलमेट धारण नहीं किए हुए थे उन्हें हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जनमानस से अपील की गयी कि वह अपने आसपास भी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करें। रैली में मुख्य रूप से गजेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर जसवंत सिंह राठौड़, रामतीर्थ अग्निहोत्री, सुभाष शुक्ला, रवि वर्मा, श्यामसुंदर शुक्ला आदि शिक्षकों ने विशेष योगदान दिया।
