फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में धूमधाम से सुभाष जयंती मनायी गई। प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता ने शिक्षक साथियों के साथ सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर पराक्रम दिवस मनाया। प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता ने कहा कि नेता जी सुभाचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1887 को कटक उड़ीसा में हुआ। नेता जी ने उच्च शिक्षा कैम्ब्रीज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में अपनी महती भूमिका निभाई। साथ ही आजाद हिन्द फौज की स्थापना की। इस मौके पर शिक्षक शिवम अवस्थी, साजिद खान, नूरुल सवा, बबिता यादव, सुनीता देवी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया गया नमन
फर्रुखाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेनापति में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि बृजेंद्र कुमार श्रीमाली व पूर्व प्रबंधक व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। आचार्य प्रदीप कुमार सेंगर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानचाय ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्तिक शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया, बहन उपस्थित रहे।
प्रा0वि0 अलीगढ़ में मनायी गई सुभाष जयंती
