पहली बार रेल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

समृद्धि न्यूज। भारत ने मिसाइल तकनीक की दुनिया में बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को रेल बेस्ड मोबाइल लॉन्चर से अग्नि प्राइम मिसाइल को दागा गया। यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। इस मिसाइल की रेंज 2000 किमी है। इससे भारत अब अपने विशाल रेल नेटवर्क से इस मिसाइल को देश के किसी भी कोने में ले जाकर वहां से दाग सकता है। मिसाइल तकनीक की दुनिया में भारत के लिए यह मील का एक पत्थर पार करने जैसा है।
भारत ने हाल ही में अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। यह परीक्षण एक रेल-आधारित मोबाइल लांचर से किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। अग्नि प्राइम मिसाइल चलती ट्रेन से अब दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है। नवरात्रि में सेना को नई शक्ति के तौर पर देखा जा रहा है, अब ये मिसाइल दुश्मनों का नया काल बनकर टूटेगी। यह कई एडवांस्ड फीचर से लैस है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है। उन्होंने लिखा कि आज विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण, बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है। भारत अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए अग्नि सीरीज की मिसाइलों पर काम कर रहा है। भारतीय रक्षा बलों के पास अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइलें है। इनकी रेंज 700 से लेकर 3,500 किलोमीटर तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *