हलिया (मिर्ज़ापुर): लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोठी गांव निवासी प्रभु नारायण मिश्र मीरजापुर से घर आ रहे थे, कार में अचानक ही पहले धुआं उठने लगा जबतक प्रभु नारायण कार से बाहर निकलकर कुछ समझ पाते तबतक कार में आग लग गई।कार से निकल रही लपटों से वह हल्का झुलस भी गए। माजरा देख रहे आस-पास के लोग अभी पहुंचते तबतक कार धू-धूकर कर जल उठी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही कार पूरी तरह से जल चुकी थी।प्रभु नारायण के छोटे भाई अजय नारायण मिश्र ने बताया कि बड़े भाई प्रभु नारायण मिश्र मीरजापुर से कोठी स्थित अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर घर से पहले बाणसागर नहर के समीप पहुंचे ही थे, कि तभी अचानक कार की बोनट से धुंआ निकलता देख उन्होंने गाड़ी रोक दी।कार रोकते रोकते आग की लपटें तेज होती गई और गाड़ी का गेट खोलकर नीचे उतरते समय प्रभु नारायण मिश्र हल्का झुलस गए। गनीमत था की कार का गेट खुल गया, अगर गेट न खुलता तो बड़ी घटना घट सकती थी। कार चला रहे प्रभु नारायण मिश्र ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले मारुति कार लिए थे।
