छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

समृद्धि न्यूज। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं वहीं एक जवान शहीद हो गया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली दहशत में हैं। कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी दबाव में हैं। सुबह दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के सीमावर्ती भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में डीआरजी का 1 जवान शहीद हुआ है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *