देर रात मिल हाउस का पाइप हुआ जाम, काफी रस फैला
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। दि किसान सहकारी चीनी मिल में पुरानी मशीनों को रिपेयरिंग कर हर सत्र में गन्ना पेराई का कार्य किया जाता है। मशीनों के रिपेयरिंग के लिए बजट भी आता है। मशीनें पुरानी के कारण आए दिन मशीनों में तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे कईॉ-कई घंटे पेराई कार्य बाधित हो जाता है। हालांकि मिल सत्र को शुरू हुए करीब डेढ़ माह का समय हो चुका है। इस बार पहले पेराई सत्र की तुलना में कम ही तकनीकी खराबी आई है। बुधवार की रात गन्ना पेराई कार्य चल रहा था। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद अचानक मिल हाउस का पाइप जाम हो गया और गन्ने का रस फैलने लगा। मशीन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। कर्मचारी मौके पर दौड़े और खराबी को सही किया गया। तब रस फैलना बंद हो सका। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी मिल के जीएम व चीफ इंजीनियर को दी गई। सभी मौके पर पहुंचे। मिल प्रशासन ने बताया कि थोड़ा रस फैला था। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। खराबी सही कर ली गई है।
वेंटिलेटर पर चीनी मिल, रिपेयरिंग कर चलायी जा रही मशीनें
