दिल्ली: दिल्ली में मई के महीने में मौसम ने करवट ली है, आज राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं, हवाएं चल रही हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है। इससे पहले शुक्रवार शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम करीब पांच बजे दिल्ली, नोएडा में तेज आंधी चलने लगी और उसके बाद हल्की बारिश हुई। शनिवार को सुबह के समय हल्की बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि तापमान 41.43 डिग्री के बीच ही रहने और 30.50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
मुंबई के कई इलाकों में जोरदार बारिश
मुंबई के कई इलाकों में जोरदार बरसात हो रही है। साउथ मुंबई के कोलाबा, मरीन लाइन, भायखला, परेल, लालबाग, दादर, बांद्रा में सुबह से बारिश हो रही है, अंधेरी से बोरीवली के बीच रुक-रुक बरसात हो रही है।