भक्तों ने बढ़-चढक़र लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री सुन्दरकाण्ड पाठ समिति द्वारा 26वां वार्षिकोत्सव स्टेट बैंक रोड अग्रवाल धर्मशाला में हवन पूजन के साथ मनाया गया। कवन सोकाज कठिन जगमाही, जो नहि होई तात तुम पाही।। 26वें वार्षिकोत्सव में हनुमान जी की झांकी सजायी गई और हवन पूजन के साथ चिंतामणि सुन्दरकाण्ड पाठ समिति द्वारा वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। प्रात: हनुमान जी का दिव्य श्रंगार के साथ मंगला दर्शन व विद्वान पंडित मनीष शुक्ला, पंडित निर्मल दीक्षित, पंडित कमलेश दीक्षित द्वारा वैदिक यज्ञ कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मुख्य यजमान अशोक वर्मा सपत्नी वीना वर्मा एवं समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह किशोर, धश्याम बाजपेयी, प्रशांत सिंह, अनूप मिश्रा, अजीत वर्मा, सूर्यांश, आकृति, कीर्ति वर्मा, अनुराग वर्मा, वैभव प्रताप सिंह, आदेश अवस्थी, अनुराग पाण्डेय, रविन्द्र भदौरिया, संजय गर्ग, अभय दुबे आदि सदस्यों ने हवन में आहूतियां दी। लोक कल्याण हेतु सदस्यों ने सुंदर काण्ड पाठ सम्पन्न कराया। हनुमान जी की दिव्य झांकी के दर्शन व छप्पन भोग के साथ महाआरती की गई।
अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह किशोर ने समिति के उद्देश्य रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास के अनुसार सुंदरकाण्ड पाठ कलयुग में महामंत्र है। इससे मानव जीवन में सुख समृद्धि व कष्टों का निवारण होता है। समाज में लोक कल्याण, समरसता के भाव, सनातन धर्म की रक्षा करना, युवाओं में भारतीय एवं अध्यात्मिक संस्कार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पहुंचकर विशिष्ठ अतिथियों ने सहयोग किया। इस मौके पर रामजी बाजपेयी, संजीव चौहान, धीरज पाण्डेय, संजय कटियार, श्याम सुंदर लल्ला, अशोक सक्सेना, श्रीकांत दुबे, राजेश पाल, अनिल प्रताप सिंह, प्रभाकर अग्निहोत्री, प्रभुदत्त मिश्रा, शिवम दुबे, प्रमोद कुमार आदि को सम्मानित किया गया। छप्पन भोग का प्रसाद एवं कन्या भोज के साथ भण्डारा सम्पन्न हुआ। वीना वर्मा, आकृति, कीर्ति, पिंकी, राधिका सोमवंशी, दीप्ती मिश्रा, अंजली बाजपेयी ने भोज कराया। इस मौके पर पवन गुप्ता, अनुपम तिवारी, नितेश वर्मा, चंदन शुक्ला, नागेश अग्निहोत्री, रवि रस्तोगी, डा0 शिवओम अम्बर, गौरहरि अग्रवाल, विवेक दीक्षित, भारत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हवन पूजन के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ समिति का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
