अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स की आंखों में आ रही दिक्कत, वापसी का टाइम और खिंचा

  • नासा के स्पेश मिशन में 8 दिनों के लि्ए गईं सुनीता विलियम्स अभी तक नहीं लौट पाई हैं
  • अब हालिया अपडेट के मुताबिक उनकी आंखों में, कॉर्निया में दिक्कत आ रही है
  • इस बात से चिंता बढ़ गई है क्योंकि वे लंबे समय से स्पेस में हैं और वापसी खिंच रही है

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की कब तक पृथ्वी पर वापसी होगी इसको लेकर अभी तक कोई तय तारीख सामने नहीं आई है. तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन बीच नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) नई समस्या से जूझ रहा है और वह सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य को लेकर है. कथित तौर पर विलियम्स को स्पेस स्टेशन में आंख की रोशनी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह माइक्रोग्रैविटी के लंबे समय तक संपर्क में रहने से है. स्पेसफ्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-ऑकुलर सिंड्रोम (SANS) के रूप में जानी जाने वाली ये समस्या शरीर में फ्लूइड डिस्ट्रीब्यूशन को प्रभावित करती है, जिससे आंखों की रोशनी में दिक्कत आती है. इससे धुंधलापन और आंखों की संरचना में बदलाव होता है. विलियम्स की कॉर्निया, रेटिना और लेंस के हाल ही में स्कैन किए गए हैं ताकि उनकी स्थिति की गंभीरता का आकलन किया जा सके. सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर मौजूदा समय में ISS पर तैनात हैं. प्लानिंग के तहत उनकी स्पेस से वापसी बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ये वापसी अटक गई. बताया जा रहा है कि एजेंसी एक विकल्प पर विचार कर रही है. वह अंतरिक्ष यात्रियों को घर वापस लाने के लिए स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन का इस्तेमाल कर सकती है.सितंबर 2024 के लिए निर्धारित क्रू ड्रैगन मिशन संभावित रूप से विलियम्स और विल्मोर के स्पेस से वापसी का रास्ता साफ कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो दोनों यात्रियों के स्पेस में रहने का समय और बढ़ जाएगा. शुरुआती दिनों में आठ दिन का समय बढ़ाया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे ये बढ़कर आठ महीने हो जाएगा. क्रू ड्रैगन फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौटेगा और यदि यह योजना ठीक से काम करती है तो बोइंग का स्टारलाइनर बिना क्रू के वापस आएगा, जिसे पूरी तरह से कंप्यूटर के जरिए कंट्रोल किया जाएगा.

आपको पता ही है कि सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं. वहां अब वह स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रही हैं. बोइंग के स्टारलाइनर पर दोनों जनों की वापसी में कुछ दिक्कतें आ गई जिसके बाद वापसी लंबी टलती जा रही है. यूं तो बोइंग अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन जैसे ऑप्शन्स पर विचार कर रहा है मगर लेटेस्ट अपडेट बताता है कि 58 साल की सुनीता विलियम्स को आंखों से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं. दरअसल यह कंडिशन जैसा कि कहा जाता है कि आमतौर पर माइक्रोग्रैविटी के संपर्क में लंबे समय तक रहने के कारण होती है.हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि स्पेश मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को रेडियेशन से जुड़े जोखिम तो होते ही हैं. उनके शरीर पर शून्य गुरुत्वाकर्षण का असर भी होता है. साथ ही घोर अकेलेपन से मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है. विलियम्स और विल्मोर ने जून 2023 में ISS की यात्रा शुरू की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *