फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी श्रावण मास के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
जानकारी के अनुसार आगामी २२ जुलाई से श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें दूरदराज जनपदों से कांवरिए आकर गंगा जल भरते हैं और गोला गोकर्णनाथ में जाकर कांवर चढ़ाते हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने फोर्स के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा के इंतजामात देखे। पुलिस अधीक्षक े ने कहा कि कांवरियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखा जाये। जो भी कमियां हों उन्हें अभी से दुरुस्त कर लिया जाये। कांवरियों को हिदायत दी जाये कि वह सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में ज्यादा अंदर न घुसें, बाहर से ही जल भरें, क्योंकि बरसात का मौसम है। ऐसे में बांधों से छोड़ा गया पानी उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
