समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कम से कम पांच ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई। इसके बाद सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन गतिविधि में तेजी देखी जा रही है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमाओं के पास ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। जिसको देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के अलग-अलग इलाकों में कुल पांच ड्रोन देखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक ड्रोन दिखने की सूचना पुंछ, नौशेरा, धर्मशाल, रामगढ़ और पराख क्षेत्रों से मिली है। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया। जिसके फौरन बाद भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग की। इधर ड्रोन गतिविधियों के मद्देनजर सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ या साजिश को नाकाम करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं सांबा में रामगढ़ के चक बबराल गांव और सांबा के पंगधोर में ड्रोन की गतिविधि देखी गई। स्थानीय लोगों ने ड्रोन देखे हैं। उनका कहना है कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से आये थे और उनसे लाल और नीली रंग की लाइट जल रही थी। बताया जा रहा है कि सभी ड्रोन पाकिस्तान की ओर से आए थे और कुछ मिनट तक भारतीय क्षेत्र में मंडराने के बाद वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि राजौरी में एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियान गांव के ऊपर ड्रोन की गतिविधि देखने पर मध्यम और हल्की मशीनगनों से गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि सभी ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आए थे और भारतीय क्षेत्र में कुछ मिनट मंडराने के बाद वापस लौट गए, उन्होंने बताया कि राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियान गांव के ऊपर ड्रोन की गतिविधि देखने परमशीन गनों से गोलीबारी की। वहीं एक अन्य ड्रोन शाम 6:35 बजे राजौरी जिले के तेरियाथ के खब्बर गांव में देखा गया, उन्होंने बताया कि सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चक बाबराल गांव के ऊपर शाम करीब 7.15 बजे एक ड्रोन जैसी चीज टिकई मिनट तक मंडराती देखी गई। एक अन्य ड्रोन शाम 6.25 बजे पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के पास स्थित मनकोट सेक्टर में देखा गया।
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
