एमनीव विजऩ स्कूल में ताइक्वांडो मुकाबलों की धमाकेदार शुरुआत

इटावा, समृद्धि न्यूज। एमनीव विजऩ स्कूल में ताइक्वांडो मुकाबलों की धमाकेदार शुरुआत हुई। देर रात तक खिलाडिय़ों की गूंज गूंजती रही।
एमनीव विजऩ स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। जिसके बाद खेल मुकाबलों की शुरुआत हो गई। खिलाडिय़ों के उत्साह और दर्शकों के जोश ने आयोजन को एक ऐतिहासिक रूप दे दिया। देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में प्रतिभागियों ने दमखम, तकनीक और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों और देशों से आए खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हाय्या! की गूंज और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा वातावरण जोशपूर्ण बना रहा। तकनीकी रेफरी और निर्णायक मंडल के निष्पक्ष निर्णयों के बीच मुकाबलों का स्तर पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रहा।प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेंट मैरी इंटर कॉलेज, इटावा सेमीफाइनल में पहुंचा। वहीं सुदिति ग्लोबल एकेडमीए इटावा भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। मेज़बान एमनीव विजऩ स्कूल इटावा क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा, जबकि जेपी इंटरनेशनल स्कूल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल अजमान भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राउंड 16 तक पहुंचा।सुबह 11 बजे से मुकाबलों के अगले चरण की शुरुआत हुई, जो अब भी जारी है। खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से यह स्पष्ट है कि यह चैंपियनशिप केवल शारीरिक शक्ति की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और रणनीति की भी परीक्षा है। कई नई प्रतिभाएं सामने आईं। जिन्होंने अपने आत्मबल और खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया। कोचों और निर्णायकों ने इन खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई है। एमनीव विजऩ स्कूल के ताइक्वांडो कोच हिमांशु की भूमिका को भी सराहा गया। जिन्होंने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।
आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी सहयोगी और वालंटियर्स की सजग उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, साथ ही दर्शकों के लिए सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सीबीएसई के अधिकारियों और तकनीकी पैनल ने प्रतियोगिता की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल खेल कौशल, बल्कि अनुशासन, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। चैंपियनशिप के सफल संचालन हेतु सीबीएसई के ऑब्ज़र्वर शिव कुमार एवं सीबीएसई राष्ट्रीय खेल समिति के सदस्य निखिल हंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। ताइक्वांडो एक खेल से अधिक, जीवनशैली है, जो आत्मविकास और नेतृत्व की दिशा में प्रेरित करता है। चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, वाइस चेयरमैन डॉ0 विकास यादव और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अपने संयुक्त संदेश में कहा, ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन, चरित्र निर्माण और नेतृत्व की पाठशाला है। हार-जीत से ऊपर उठकर जब खिलाड़ी पूरे समर्पण और ईमानदारी से खेलता है, तभी वह सच्चा विजेता बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *