दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लो

सोमवार सुबह दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों की नींद खुल गई और वह घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली एनसीआर में ही था और जमीन से सिर्फ पांच किलोमीटर अंदर था। इसी वजह से दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार नई दिल्ली में सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। भूकंप का केंद्र दिल्ली था। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ में भी भूकंप महसूस किया गया। दिल्ली पुलिस ने भूकंप के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 112 पर कॉल करके मदद मांगी जा सकती है।

दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही. सिवान इसका केंद्र रहा. इससे ढाई घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इसकी भी तीव्रता 4.0 ही थी लेकिन झटका बहुत तेज था. सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि दिल्लीवासियों को सुबह-सुबह हिला डाला.दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से बेड, खिड़कियां और घर की कई चीजें हिलने लगीं. नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे भूकंप का सेंटर था. गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

धरती में जबरदस्त कंपन
दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भूकंप के झटकों के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सलामती की कामना की।

दिल्ली के नांगलोई में रहा भूकंप का केंद्र
अमेरिकी संस्था- यूएसजीएस ने भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की पुष्टि की। इसके मुताबिक 280 से अधिक लोगों ने सोमवार तड़के भूकंप के झटकों की सूचना दी। धरती में कंपन के बाद भूकंप की पुष्टि सिस्मोलॉजिस्ट से भी कराई गई।

गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी महसूस किए गए झटके

गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूपी और हरियाणा में भी महसूस किए गए झटके. नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे भूकंप का सेंटर था. 4 से 5.9 रिक्टर स्केल पर आया भूकंप नुकसान कर सकता है, यदि उसकी गहराई कम है. इतनी तीव्रता वाले भूकंप में नुकसान की संभावना बढ़ जाती है, घर में रखा सामान हिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *