सडक़ दुर्घटना में शिक्षक घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गा नगला निवासी आदित्य कुमार विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम खुड़ीना वैध में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिवस कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम हजियांपुर चौराहे के पास से गुजरते समय अज्ञात कार के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटना में घायल शिक्षक ने खुद को नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्गा निवासी बताया तथा परिवार के लोगों को सूचना देने को कहा। वहीं भीड़ में कुछ लोगों ने शिक्षक के बताये पते पर फोन द्वारा दुर्घटना की परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल शिक्षक को फर्रुखाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दुर्घटना में जहां एक ओर शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी ओर कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना को लेकर शमशाबाद थाना पुलिस का कहना है सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *