फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य पुरस्कार की तर्ज पर अब जिलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक/प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जायेगा। शिक्षक दिवस पर माध्यमिक स्कूलों के चयनित प्रधानाचार्यों व शिक्षक/शिक्षिकाओं को जिला स्तर पर पुरुस्कृत किया जायेगा। शासन के नये निर्देश के तहत प्रदेश के हल जिले में कम से कम ५ से लेकर अधिकतम १० शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक जिले में इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेठी का गठन कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव की ओर सभी जिलों में गठित कमेटियों में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, प्रतिष्ठित निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ-साथ जनपद के ऐसे प्रधानाचार्य, शिक्षक/शिक्षिकायें भी चयन समिति के सदस्य होंगे, राज्य अध्यापक पुरस्कार मिल चुका है।
प्रादेशिक बालीवाल प्रतियोगिता ३० सितम्बर को फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की राज्य बालीवाल प्रतियोगिता जो २४ से २७ सितम्बर तक बुलंदशहर में आयोजित होनी थी। वह अब ३० सितम्बर से ३ अक्टूबर तक स्वतंत्र भारत इंटर कालेज बुलंदशहर में आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मण्डल ने शुक्रवार को जारी आदेश में दी। प्रतियोगिता में सभी मण्डलों की स्कूल टीम प्रतिभाग करेग
