शिक्षक महासंघ ने अवकाश में विद्यालय खोलने का किया विरोध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ को पत्र भेजकर मांग की है कि दिनांक २३ अगस्त को सभी विद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम ५.१५ से ६.१५ बजे तक विशेष सभा आयोजित कर चंद्रमा चंद्रयान-३ उतरने के सीधे प्रसारण में सम्मिलित होने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये गये हैं।
इस संबंध में प्रदेश शिक्षक महासंघ के सुरेश कुमार त्रिपाठी व डाक्टर दिनेशचंद्र शर्मा ने परियोजना निदेशक शिक्षा को पत्र भेजकर अवगत कराते हुए मांग की है कि विद्यालय में टेलीविजन डिस प्रोजेक्टर, स्मार्ट फोन आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण लाइव प्रसारण दिखाना छात्र-छात्राओं को दिखाना सम्भव नहीं है, जबकि सभी छात्र-छात्रायें घर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित किया जायेगा। बेसिक विद्यालयों का समय ८ बजे से २ बजे व माध्यमिक विद्यालयों का समय ७.२० से १२.३० है। ऐसे में छात्र-छात्रायें पढऩे के बाद घर चले जाते हैं।
दोबारा विद्यालय में बुलवाना सम्भव नहीं है। विद्यालय में किसी परिस्थिति में बच्चे उपस्थित नहीं हो पायेंगे। २९ जुलाई मोहर्रम के अवकाश व १३ अगस्त के कार्यक्रम आयोजन हेतु विद्यालय खोले जाने के निर्देश दिये गये थे। जो न्यायोचित नहीं है। इसके बदले में किसी भी प्रकार का प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किया जाता है। इस तरह से विद्यालय खोले जाने से शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक संघ के संगठन इसका विरोध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *