शिक्षकों ने मांगों के निराकरण के संबंध की बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर खंड शिक्षा कार्यालय पर शिक्षकों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें शिक्षकों ने अहम निर्णय लिये।
खंड शिक्षा कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण अधीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की मांगों के निराकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की, राज्य कर्मचारियों के भत्ता, उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के चयन, वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत, वेतनमान आदि 18 सूत्री मांग पत्र शामिल। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, सुशील कुमार, मंत्री संरक्षक प्रमोद कुमार प्रजापति, बालकृष्ण राजपूत, राघवेंद्र सिंह, गणेश कुमार, अंचल कुमार, अरविंद कुमार आदि शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *