फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्टे्रट को सौंपा। तीन सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गई शिक्षा चयन आयोग अधिनियम को वापस लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तथा अधिनियम १९८२ को पुन: स्थापित कर इनकी धाराओं में सेवा सुरक्षा तथा सेवा शर्तों को बहाल किया जाये। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये। मान देय व आउट सोर्सिंग नियुक्तियों तथा जन शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाते हुए सभी माध्यमिक विद्यालयों का राजकीय करण किया जाये। संयुक्त मोर्चा के माध्यम से शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर देवेन्द्र यादव, कैलाश राजपूत, अरुण कुमार, प्रभात यादव आदि लोग मौजूद रहे
