शिक्षकों ने खण्ड शिक्षाधिकारी के माध्यम से महानिदेशक को भेजा ज्ञापन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार की योजनाओं व उच्च अधिकारियों के आमर्यादित रवैया से त्रस्त प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को महानिदेशक के नाम ज्ञापन भेजा।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के खंड शिक्षा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने अपने संगठन के दर्जनों पदाधिकारी के साथ खंड शिक्षा कार्यालय पर पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा को शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव रोकने जैसी कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों के द्वारा शिक्षकों के साथ हमारी आदत व्यवहार तथा वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है, परंतु टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकार से कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत हेतु सरकारी सिम कार्ड देकर ईद के माध्यम से सिम कार्ड खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो की नियमानुकूल नहीं है एवं शिक्षकों का उत्पीडऩ है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल की 30 अक्टूबर 2023 एवं 9 नवंबर 2023 को हुई वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु समिति बनाई गई थी, परंतु चार माह बीत जाने के उपरांत भी शिक्षकों की किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस प्रकार शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण न करके केवल शिक्षकों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। जिसमें निराकरण शीघ्र करने हेतु निम्नलिखित समस्याओं का अनुरोध किया गया है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी श्रम कार्ड उपलब्ध कराया जाए। शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों के भारत एक कैलेंडर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश प्रत्येक माह द्वितीय शनिवार अवकाश तथा अद्र्ध आकस्मिक अवकाश अनुमान किया जाए। केंद्र शिक्षकों का उत्पीडऩ बंद करते हुए उपरोक्त मांगों का सही निराकरण नहीं किया जाता है, तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना देना शिक्षकों की बाध्यता होगी। जिस कारण संपूर्ण उत्तरदायित्व विभाग का होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, ब्लॉक मंत्री सुशील कुमार तथा प्रताप नारायण, विनोद कुमार,हिमांशु, प्रभात, रामरतन, ज्ञान रतन, रामविलास, सुमित कुमार, बालकिशन राजपूत, विकास पाल, संजीव यादव, राघवेंद्र मिश्रा, सुनील पाल, शालिग्राम गंगवार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *