फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वीप कार्यक्रम के तहत 3 मार्च 2024 को अताईपुर जदीद में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जो अताईपुर जदीद चौराहे से प्रारंभ होकर गली-गली घूमते हुए लोगों को जागरूक करती रही भारती मिश्रा व ब्लॉक गाइड कैप्टन ज्योति के निर्देशन में मतदाता रैली व मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारती मिश्रा द्वारा मतदाता चौपाल में उपस्थित मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराते हुए यह भी समझाया गया कि मतदान सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और नवीन मतदाताओं के लिए यह तो पर्व है। ज्योति ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की की मतदान दिवस पर मतदान अवश्य करें।
साथ ही मतदाता जागरूक नारे भी सभी ने लगाएं। बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता। वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है। वोट हमारा है अधिकार इस करें नहीं इसको बेकार। बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान। इस अवसर पर आकांक्षा, उदय यादव, अश्विनी, अनुराग पाठक, मुकेश कुमार, शिव प्रताप, निधि सक्सेना, राजवती, सत्यवती, अभिषेक कौशल, लालू, गुड्डू, पारुल, आमिर, धर्मेंद्र, अर्जुन, योगेश कुमार, सोनू, जावेद, विवेक सक्सेना, विमल राजपूत, दीपक, महेश गुप्ता, धर्मेंद्र राजपूत, सतीश चंद्र, श्याम बाबू , चरण सिंह, शाहिद, रमेश, नरेश आदि सभी ने शपथ ग्रहण की।
