पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 9 अक्टूबर को शिक्षक लखनऊ में भरेंगे हुंकार

आपात बैठक बुलाकर धरने में भीड़ जुटाने की बनी रणनीति

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे की अध्यक्षता में स्वामी रामानंद बालक इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ९ अक्टूबर को ११ बजे शिक्षक महासंघ के बैनर तले माध्यमिक, बेसिक व डिग्री कालेज एवं मदरसा के शिक्षक सामूहिक रुप से सोमवार को ११ बजे बेसिक शिक्षा निदेशालय विद्या भवन निशातगंज लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लाखों शिक्षक पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे व जिला मंत्री नरेंद्रपाल सोलंकी ने जनपद की प्रत्येक इकाई से लगभग पांच शिक्षक अनिवार्य रुप से अपने-अपने लखनऊ धरने में पहुंचें। मांगों को लेकर पूर्व में भी जिला विद्यालय निरीक्षक को बाइक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा था। विभिन्न दौर में वार्ताओं के बाद भी संतोषजनक परिणाम निकलकर नहीं आया। कई बार जनपद स्तर पर भी प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपे गये। संयुक्त रुप से शिक्षकों की मांग है पुरानी पेंशन बहाली हेतु धरना प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। पेंशन को लेकर कई दौर में धरना हुआ। अब शिक्षक २०२४ के चुनाव को ध्यान में रखते हुए आरपार की लड़ाई लडऩे के मूड में हैं। शिक्षकों ने मांग की है कि बुढ़ापे का एक मात्र सहारा पेंशन है। इसको बहाल सरकार शीघ्र करे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी, सतेंद्र सिंह, संतोष दुबे, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, रजनीश शिवा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *