समृद्धि न्यूज। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी से हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं। जिसके चलते उड़ानें या तो देर से रवाना हुईं या रद्द किया गया। वहीं इसके बाद कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर शुक्रवार को 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। इसकी वजह थी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी। खराबी के कारण विमानों को शेड्यूल नहीं मिल पाया।
मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि एटीसी के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम ( AMSS) में गड़बड़ी आई है। यही सिस्टम विमान को शेड्यूल करने के लिए जानकारी देता है, यानी विमान को कब लैंड करना है कि और कब टेक-ऑफ दावा किया गया है कि फिलहाल विमानों को मैन्युअली शेड्यूल किया जा रहा है। इसका सीधा असर दिल्ली से आने-जाने वाली फ्लाइट पर पड़ा है।
वहीं इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए बताया कि हम समझते हैं कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को प्रभावित करने वाली एएमएसएस प्रणाली की मौजूदा समस्या के कारण यात्रा योजनाओं में देरी और व्यवधान आ रहा है। हम अपने यात्रियों और उनके प्रियजनों को होने वाली असुविधा को पूरी तरह समझते हैं, जबकि अधिकारी पूरी प्रणाली की कार्यक्षमता बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट : एयर ट्रैफिक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी, 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
IndiGo
@IndiGo6E
We understand that the ongoing AMSS system issue affecting Air Traffic Control has led to delays and disruptions to travel plans, and we fully understand the inconvenience this may be causing to our customers and their loved ones. While the authorities work to restore full system functionality, our priority is to support you with timely updates and assistance across all airport touchpoints. Our teams remain available and are doing their utmost to ensure your journey remains as smooth as possible. If you are scheduled to travel today, we recommend checking the latest flight status t.co/iWgtpd6h6C and arriving a little earlier than usual to allow additional time at the airport. Thank you for your continued patience and cooperation.

