कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहरीले कीड़े के काटने से किशोरी की मौत हो गयी। असमय घटी इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गयी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रामगोपाल की १६ वर्षीय पुत्री शिल्पी सुबह चाय पी रही थी।इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिल्पी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जहरीले कीड़े के काटने से किशोरी की मौत
