मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे परिजन आनन-फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरी निवासी विजय कुमार का 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु गांव के ही रवि राजपूत की कृष्णा पैथोलॉजी पर काम करता था। वह लैब के मालिक रवि राजपूत के भाई गौतम राजपूत के साथ बाइक से घर जा रहा था। बीती रात्रि संकिसा रोड पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसे आनन-फानन मे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हिमांशु की मृत्यु हो गई। हिमांशु विजय कुमार की पहली पत्नी सीता देवी का पुत्र था और एक पुत्री आंशी है। उनकी मृत्यु के बाद विजय कुमार ने दूसरी शादी पिंकी से की। पिंकी से एक पुत्र प्रांशु 8 वर्ष का है। विजय कुमार ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। न ही वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही चाहते है। माता पिंकी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
