किशोरी बरामद, पुलिस ने पास्को एक्ट व दलित उत्पीडऩ की धारायें बढ़ायी

कंपिल, समृद्धि न्यूज।किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस किशोरी को बरामद कर थाने ले आयी। किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ एससी एसटी व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने दी तहरीर में बताया कि उनकी १६ वर्षीय बेटी घर पर थी। उसी समय गांव का एक युवक घर पर आया और उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया। स्वजनों ने बेटी को काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन सप्ताह पूर्व पिता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित युवक प्रमोद यादव के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस रविवार को युवक व किशोरी बरामद कर थाने ले आयी। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मंगलवार सुबह मुकदमे को पॉक्सो व एससी/एसटी में तरमीम कर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *