किशोर की पेट दर्द से हालत बिगड़ी, सीएचसी में मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। ताऊ के साथ रह रहे किशोर के पेट में अचानक दर्द होने लगा। हालत बिगडऩे पर स्वजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पीएम हेतु भेज दिया।
क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी बुद्धपाल का तेरह वर्षीय पुत्र शिवम ताऊ सुनील के साथ रहता था। शुक्रवार की बीती रात शिवम के पेट में दर्द होने लगा। हालत बिगडऩे पर स्वजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक के पिता की लगभग आठ माह पूर्व छत से गिरकर मौत हो चुकी है। तब से शिवम ताऊ के साथ रहता था। स्वजनों के अनुसार मृतक की मां संगीता आठ बर्ष पूर्व घर छोडक़र दिल्ली जाकर रहने लगी। शुक्रवार दोपहर घर पहुंची मृतक की मां ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।मृतक पांच भाई बहिनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *