
ग्रामीणों का आरोप लेखपाल ने रसूखदार व्यक्तियों के इशारे पर बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण करने की बनाई लिस्ट
स्थानीय लेखपाल को राजेपुर का कुछ हिस्सा ही दिख रहा है बाढग़्रस्त
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने भले ही बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अपने द्वार खोल दिये है, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा जो भी राहत सामग्री वितरण की गई वह ऊंट के मुहं में जीरा साबित हो रही है, जबकि शासन का सख्त आदेश है कि हर पीडि़त व्यक्ति को समय पर राहत सामग्री मुहैया करायी जाए। इसमें हिलाहवाली करने वाले जिम्मेदारों के प्रति कठोर कार्रवाई का भी फरमान शासन द्वारा दिया गया, परंतु भ्रष्टाचार के आकठं में डूबे जिम्मेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे। क्षेत्रीय लेखपाल श्यामबाबू को सिर्फ राजेपुर का कुछ ही हिस्सा बाढग़्रस्त दिख रहा है, जबकि पूरा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है।
बीते दिन कस्बा राजेपुर में बाढ़ पीड़तों को शासन द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री वितरण करने में बहुत बड़ा खेल हुआ। ग्रामीणों का आरोप है खाद्य सामग्री वितरण में कई रसूखदार परिवार के लोगों को परिवार के हर सदस्य के नाम पर सामग्री दी गई, दूसरी तरफ पड़ोस में रहने वाले पात्रों को नजर अंदाज कर शासन द्वारा भेजी गई राहत सामग्री से वंछित कर दिया गया। इस संबंध में जब तहसीलदार कर्मवीर सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप काम न करने वाले कर्मचारियों के संदर्भ में जो शिकायत मिल रही है उसकी जांच कराकर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
