फर्रुखाबाद/ नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों टेंपों चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में थाना नवाबगंज पुलिस की करनपुर जसमई मार्ग, सुमनलता डिग्री कॉलेज के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। जिससे दोनों घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना का विवरण
सोमवार को थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित हत्यारोपी महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व बादशाह जाटव नि0 स्योना थाना भोगांव जनपद मैनपुरी उम्र करीब 52 वर्ष व भारत पुत्र स्व लेखराज शाक्य नि0 अगोनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र करीब 51 वर्ष, केशराम पाल उर्फ पुत्तन पुत्र भीकम सिंह नि0 न्यामतपुर खेडा थाना मऊदरवाजा उम्र करीब 32 वर्ष को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त महाराज सिंह उर्फ पप्पू उपरोक्त के बाएं पैर में व भारत सिंह उपरोक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी है। अभियुक्तगणों को उपचार हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया। जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
पूछताछ का विवरण
वहीं पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगणों ने पूछने पर बताया कि 23 सितम्बर को हम लोगों ने अपने सहयोगी के साथ ग्राम न्यामतपुर के ऑटो चालक पुष्पेन्द्र को गोली मारी थी और हम अपने बचे हुए पैसे लेने आये थे, तभी पुलिस ने हमें घेर लिया, जिसके बाद हमने पुलिस पार्टी पर भी हमला किया था, तभी पुलिस ने हमें पकड लिया।
बरामदगी का विवरण
02 तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस 315 वोर
01 तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
अभियुक्त महाराज सिंह उर्फ पप्पू का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 797/03 धारा 395/397 भादवि थाना मऊदरवाजा
मु0अ0सं0 841/03 धारा 307 भादवि व 25/27 आम्र्स एक्ट थाना मऊदरवाजा
मु0अ0सं0 28/05 धारा 323/398 भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद
मु0अ0सं0 240/25 धारा 103(1) बीएनएस 3/25/27 आम्र्स एक्ट थाना नवाबगंज, अन्य थानों से जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त भारत सिंह का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 240/25 धारा 103(1) बीएनएस 3/25/27 आम्र्स एक्ट थाना नवाबगंज’अन्य थानों से जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त केशराम उर्फ पुत्तन का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 240/25 धारा 103(1) बीएनएस 3/25/27 आम्र्स एक्ट थाना नवाबगंज अन्य थानों से जानकारी की जा रही है।
