पूर्व की भांति नवदिया व रोडवेज वर्कशॉप के पास दुकानें लगवाये जाने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अस्थाई फुटकर आतिशबाजी दुकानदारों ने बिक्री हेतु स्थान नवदिया के रामचन्द्र समाधि के सामने खाली जगह लगवाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अस्थाई फुटकर आतिशबाजी दुकानदार काफी मात्र में खाली पड़ी जगह पर दुकान लगाना चाहते है। अग्निसमन के पुख्ता इंतजाम करते है। प्रशासन की आज्ञा का पालन भी करते है। बीते दिन सूचना जारी हुई कि नवदिया व रोडवेज वर्कशॉप के पास पटाखों की दुकान नहीं लगेगी और बरगदिया घाट गंगा की रेती में दुकानें लगेगी। ऐसे में आने-जाने में लोगों को परेशानी होगी। वहां पर दुकानें जल गई थी, लूट भी की गई थी, गाडिय़ों की चोरी हो जाती है, आवारा जंगली जानवरों की खतरा बना रहता है और गंगा के किनारे ओस भी गिरती है और पटाखे भीग जाते है। ऐसे में नवदिया व रोडवेज वर्कशॉप के पास दुकानें पूर्व की भांति लगवाये जाने का आदेश पारित किया जाये। इस मौके पर लड्डू गोपाल, छविराम, आदिल, तपन यादव, सोनू कुमार, राहुल यादव, अजय गुप्ता, रामचन्द्र, अमल बाथम, रोहित कुमार, ऋषि कटियार, मोनू, सोनू, राजेश, चन्दन बाथम, अवधेश कुमार, चमन, गोपाल गुप्ता, अरविन्द कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
