कम्पिल, समृद्धि न्यूज। पिकअप व टेम्पो की आमने सामने भिड़ंत में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पांच गंभीर रुप से घायलों को लोहिया रेफर किया गया।
थाना नवाबगंज के गांव समैचीपुर चितार निवासी आदेश वाल्मीकि स्वजनों अखिलेश , मोहित, उमेश, अनिकेत, नीरज, रोहित, आशिक, सागर, आदेश व राज के साथ रविवार देर रात लगभग नौ बजे टेंपो से क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी रिश्तेदार राजीव बाल्मीकि की दादी के बरसी भोज की दावत खाने गए थे। वापस लौटते समय सिवारा स्थित पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे टेंपो से पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिससे टेंपो सवार दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद रोहित, आशिक, सागर, आदेश व राज को लोहिया रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। घायलों के अनुसार टेंपो व पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पिकअप व टेंपो की भिड़ंत में दस घायल
