पाकिस्तान के क्वेटा में हुए जबरदस्त धमाके में दस की मौत

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बड़ा धमाका हुआ है, कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें दस लोगों की मौत हुई है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, जरघून रोड के पास हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फ्रंंटियर कॉप्र्स के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालात को देखते हुए बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर भर के सभी अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने विस्फोट की पकृति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Rescue workers and security officials examine damaged vehicles at the site of a powerful car bombing, in Quetta, Pakistan, Tuesday, Sept. 30, 2025. (AP Photo/Arshad Butt)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *