बंदरों का आतंक: बंदरों के हमले से युवक घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज़। नगर निवासी अरविन्द उर्फ करू राठौर गुरुवार दोपहर अपने घर की छत पर बंदरों के अचानक हमले का शिकार हो गए, जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे, अरविन्द उर्फ करू राठौर अपनी दुकान से घर लौटे, तभी कपड़े उठा ले जाने पर अरविंद रोटी लेकर छत पर गए । इसी दौरान अचानक छत पर आए बंदरों के एक झुंड ने उन पर झपट्टा मारा। बंदरों के इस अचानक हमले से बचने के प्रयास में अरविन्द का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गए। इस दुर्घटना के कारण अरविन्द को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। और घायल अरविन्द को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरविंद की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें फर्रुखाबाद के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

इस घटना ने नगर में बढ़ते बंदरों के आतंक की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पिछले कुछ समय से नगर के विभिन्न इलाकों में बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *