एसआईआर का सर्वाधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को मिलेगी सुविधायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रत्येक विधानसभा के प्रथम बीएलओ जो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सर्वाधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करेगें उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सुविधायें उपलब्ध करायी जायेगी।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य प्रचलित है। प्रत्येक विधानसभा के प्रथम बीएलओ जो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सर्वाधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करेगें, उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के उपरान्त प्रोत्साहन स्वरूप सुविधायें जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जायेंगी। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र वितरण। लंच, बीएलओ को परिवार सहित एक बार। मूवी टिकट बी0एल0ओ0 को परिवार सहित एक बार।। शामिल है। उपरोक्त सुविधाओं का आशय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ससमय तीव्र गति से सम्पादित कराये जाने हेतु है, जो कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को सर्वाधिक फार्म डिजिटाईजेशन करने के दृष्टिगत प्रदत्त किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *